लखनऊ, मार्च 26 -- रहीमाबाद। भाजपा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष विजय मौर्य का रहीमाबाद मंडल में प्रथम आगमन पर बुधवार को क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। जेएमएस पब्लिक स्कूल गहदों में आयोजित समारोह में मंडल अध्यक्ष नेकपाल की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे के बीच फूलों की वर्षा कर अध्यक्ष का अभिनंदन किया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा गरीब किसानों की पार्टी है। इस मौके पर किसान मोर्चे के विधानसभा प्रभारी बीकेटी शुभम दीक्षित, मंडल संयोजक अनुग्रह सिंह, महामंत्री सुशील अवस्थी, आकाश सिंह, विनोद राजपूत, बूथ अध्यक्ष वीरेंद्र त्रिपाठी, संजय सूर्या सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...