पीलीभीत, जनवरी 22 -- पीलीभीत। कलेक्ट्रेट स्थित जिला संयुक्त बार एसोसिएशन के सभागार में प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नव निर्वाचित प्रतिनिधियों को प्रमाणपत्र दिए गए। नई कार्यकारिणी को आशीर्वाद दिया गया। अधिवक्ता अशोक पाठक ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। अधिवक्ताओं ने नव निर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को सहयोग देने का भरोसा दिया। मुख्य चुनाव अधिकारी कुलदीप सक्सेना के निर्देशन में प्रमाणपत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। नव निर्वाचित अध्यक्ष राजीव अवस्थी, महासचिव विद्याराम वर्मा, सह सचिव प्रशासन निरंजन प्रसाद, सह सचिव पुस्तकालय कुलदीप सिंह राठौर, सह सचिव सैयद शाह अली जाफरी, कोषाध्यक्ष लेखराज गंगवार, अखिलेश शर्मा, संदीप रस्तोगी, राजीव त्रिपाठी, धर्मेंद्र कुमार, कमलेश पाल, जय प्रकाश वर्मा आदि को प्रमाण पत्र प्रदान ...