मुजफ्फर नगर, फरवरी 22 -- तहसील जानसठ के सब रजिस्ट्रार कार्यालय में ग्रामीण के द्वारा अपनी भतीजी के नाम मकान के बैनामे की रजिस्ट्री करने से रोकने को लेकर उसकी पुत्री, दामाद, पुत्रों, ससुर सहित अज्ञात लोगों ने बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद शर्मा पर जानलेवा हमला करके घायल कर दिया। इस दौरान एक हमलावर को वकीलों ने पकड़ लिया और जमकर उसकी धुनाई की। हमलावर किसी तरह से छूटकर फरार हो गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष पर हमले को लेकर वकीलों ने हंगामा खड़ा कर दिया। आक्रोशित अधिवक्ता हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सब रजिस्ट्रार कार्यालय के बाहर धरना देकर बैठ गए। मौके पर पहुंचे एसडीएम राजकुमार भारती, सीओ रुपाली राव व कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने अधिवक्ताओं को हमलावरों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने धरना समाप्त किया। एसप...