रांची, जून 16 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। प्रदेश राजद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव से सोमवार को पार्टी के कई नेताओं ने मुलाकात की। सभी ने उन्हें दोबारा अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई व शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वालों में पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक गौतम सागर राणा, महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव, मदन यादव, सुनीता चौधरी, डॉ मनोज कुमार, मो इरफान अंसारी, मनोज पांडेय, आबिद अली आदि प्रमुखता से शामिल रहे। गौतम सागर राणा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को राज्य में संगठन को पंचायत स्तर पर मजबूत करने का सुझाव दिया। संजय सिंह यादव ने कहा है कि पांच जुलाई को पटना में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के बाद प्रदेश में पार्टी के संगठनात्मक विकास का रोड मैप तैयार किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.