लातेहार, दिसम्बर 18 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह बाजार में नवनिर्मित पीसीसी सड़क पर ठीकेदार के द्वारा बालू बिछाने से दुर्घटना का भय हमेशा बना हुआ है। बबलू, शंकर, पपु आदि लोगो ने बताया कि निर्माण के बाद समूची पीसीसी सड़क पर बालू बिछा कर छोड़ दिया गया है। उस पर पानी का पटवन भी नही किया जा रहा है। सड़क की गुणवत्ता खतरे में पड़ गई है। बालू से बाइक का संतुलन बिगड़ जा रहा है। इधर कार्य के जेई आरके पासवान ने कहा कि सड़क से बालू को शीघ्र हटवाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...