महाराजगंज, अप्रैल 19 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। लोक निर्माण विभाग परिसर में डिप्लोमा इंजीनियर संघ के नवनिर्मित संघ भवन का लोकार्पण समारोह आयोजित किया। भवन का उद्घाटन उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष इंजीनियर हरिकिशोर तिवारी ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डिप्लोमा इंजीनियर संघ के प्रांतीय अध्यक्ष इंजीनियर एनडी दुबेदी ने की। प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष इंजीनियर हरिकिशोर तिवारी ने कहा कर्मचारियों की एकता, संगठन की मजबूती व कर्मचारियों के हितों की रक्षा को लेकर संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन डिप्लोमा इंजीनियर संघ लोक निर्माण विभाग के जनपद सचिव इंजीनियर केके दुबे ने किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष इंजीनियर एचएन मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्र...