मथुरा, नवम्बर 26 -- नाभा पीठ सुदामा कुटी में नवनिर्मित मंदिर में बुधवार को कौशल किशोर महाराज को विराजमान किया गया। श्रीराम मंदिर तीर्थ क्षेत्र न्यास के अध्यक्ष नृत्यगोपाल दास और नाभा पीठाधीश्वर सुतीक्ष्ण दास ने अभिजित मुहूर्त में पट खोले। नृत्यगोपाल दास ने कहा कि भगवान का नवनिर्मित मंदिर में विराजमान होना लोकमंगल का संकेत है। यह दुर्लभ संयोग है कि मंगलवार को आयोध्या में रामलला के मंदिर पर धर्मध्वजा का आरोहण हुआ। सुतीक्ष्ण दास ने बताया कि अगले वर्ष 10 से 20 जनवरी तक वैष्णव कुलभूषण सुदामा दास महाराज के वृंदावन आगमन को लेकर शताब्दी वर्ष मनाया जायेगा। इस अवसर पर महंत अमरदास, विधायक श्रीकान्त शर्मा, ब्रज तीर्थ विकास परिषद के अध्यक्ष शैलजाकांत मिश्रा, सीईओ सूरज पटेल, भरतलाल शर्मा, मोहनलाल शर्मा, महामंडलेश्वर नवल गिरी, महंत मोहिनी बिहारी आदि मौज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.