पूर्णिया, फरवरी 11 -- मीरगंज, एक संवाददाता। मीरगंज क्षेत्र के रंगपुरा दक्षिण पंचायत में नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन का शुक्रवार को पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम में पंचायत के जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में पंचायतवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन पंचायत की मुखिया मशिया देवी पूर्व मुखिया नवल किशोर यादव आदि ने पंडित डॉ. प्रीति रंजन झा के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया। पूजा-अर्चना के उपरांत सभी पंचायतवासियों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। मौके पर पूर्व मुखिया ने कहा कि पंचायत सरकार भवन के निर्माण होने से पंचायत के सभी कार्य अब एक छत के नीचे सुलभता से हो सकेंगे। पंचायत के कार्यों में पारदर्शिता आएगी। एक छत के नीचे ही अब मुखिया और सरपंच का कार्यालय संचालित होगा। इसके अलावा पंचायत समिति सदस्य, पंचायत सेवक, ग्राम कचहरी सेवक और आरटीपीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.