जहानाबाद, जनवरी 27 -- हुलासगंज। प्रखंड अंतर्गत खुदौरीपंचायत के नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन के उद्घाटन के बाद पंचायत के मुखिया रंजीत कुमार के द्वारा पहली बार झंडा फहराया गया। खुदौरी पंचायत के लिए 77वां गणतंत्र दिवस पंचायत सरकार भवन के हिसाब से यादगार बन गया है। गौरतलब है कि इसके पूर्व खुले मैदान में कार्यक्रम संपन्न होते थे लेकिन पंचायत सरकार भवन जो निर्माण की प्रक्रिया में था। पूरी होने तथा उद्घाटन के बाद पहली बार झंडा फहराया गया। मौके पर ग्राम कचहरी के सरपंच रामजन्म यादव तथा उपसरपंच नरेश मिस्त्री समेत अन्य वार्ड सदस्यों ने भी उत्साह पूर्वक इस कार्यक्रम में भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.