मऊ, फरवरी 19 -- दोहरीघाट (मऊ)। ब्लॉक क्षेत्र के गोंठा ग्राम पंचायत स्थित हनुमान गढ़ी परिसर में ग्रामीणों के जनसहयोग से नवनिर्मित दुर्गा मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा की तैयारियां तेज हो गई हैं। मंदिर में मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का शुभारंभ 23 फरवरी को होगा, जो एक मार्च तक चलेगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। प्राण-प्रतिष्ठा का शुभारंभ 23 फरवरी को भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ होगा। इसके बाद मंडप पूजन, सप्तशती पाठ, देवी-देवताओं का आवरण पूजन, अधिवास पूजन, नगर भ्रमण सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। इस आयोजन में श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की गई है। आयोजन समिति ने बताया कि इसके साथ ही 23 फरवरी से 28 फरवरी तक प्रतिदिन शाम सात बजे श्री हनुमानगढ़ी मंदिर परिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.