उन्नाव, जनवरी 29 -- बांगरमऊ। बांगरमऊ कोतवाली के नवनिर्मित मुख्य गेट का गुरुवार दोपहर एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने फीता काटकर और शिलापट का अनावरण कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर एएसपी उत्तरी अखिलेश सिंह, सीओ संतोष सिंह, इंस्पेक्टर अखिलेश चंद पांडेय सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। उद्घाटन बाद एसएसपी ने अधीनस्थ पुलिस कर्मियों को बेहतर पुलिसिंग के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसके लिए सभी को सजग और तत्पर रहना होगा। कार्यक्रम के दौरान कोतवाली परिसर में सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...