चंदौली, फरवरी 19 -- धीना (चंदौली)। कंदवा थाना क्षेत्र के कमहरिया गांव में बीते बुधवार की रात नवनिर्मित मां काली मंदिर का ताला तोड़कर चोर मां के जेवर और दान पेटी उठा ले गए। सुबह पूजा करने पहुंचे लोगों ने देखा तो भौचक रह गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस जांच में जुटी है। कमहरिया गांव में छह फरवरी 2026 को माता काली मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। चोर मंदिर के दरवाजा का ताला तोड़कर मां के गले का हार, सोने की नथ सहित अन्य जेवर एवं दान पेटी उठा ले गए, जिसकी जानकारी सुबह ग्रामीणों को हुई। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। जल्द चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की है। सूचना पर पुलिस मामले की छानबीन कर आवश्यक कार्रवाई करने में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...