गढ़वा, अक्टूबर 14 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। मेराल थानांतर्गत कमरमा गांव में नवनिर्मित ईंट भट्ठा से गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं चार अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के संभल जिलांतर्गत मोहम्मदपुर बाबई गांव निवासी 35 वर्षीय रामकुमार सिंह के रूप में हुई है। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना मंगलवार सुबह की है। वहीं दुर्घटना में उसी गांव के चंद्रसेन सिंह के 22 वर्षीय पुत्र मनवीर, मो शमशाद के 22 वर्षीय पुत्र चमन, जालीम सिंह के 35 वर्षीय पुत्र संग्राम सिंह, रामचरण के 32 वर्षीय पुत्र पुष्पेंद्र कुमार शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि कमरमा गांव में गुड्डू सिंह का चिमनी ईंट भट्ठा बन रहा है। भट्ठा का निर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.