उन्नाव, फरवरी 7 -- गंजमुरादाबाद, संवाददाता। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में जन सहयोग से बनकर तैयार हुए नवनिर्मित आरक्षी बैरक का शुक्रवार शाम एसपी से फीता काटकर उद्घाटन किया। कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-उन्नाव मार्ग से फतेहपुर खालसा जाने वाले मार्ग किनारे आरक्षी भवन का निर्माण कराया गया। शुक्रवार शाम एसपी जय प्रकाश सिंह बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र पहुंचे। फीता काटकर इस नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। बांगरमऊ व गंजमुरादाबाद कस्बा को जोड़नेवाले हरदोई-उन्नाव मार्ग से महज करीब 200 मीटर हटकर बना यह भवन में पुलिस के रुकने से एक्सप्रेस-वे व अन्य आपराधिक गतिविधियों पर पैनी नजर बनी रहेगी। इस मौके पर सीओ संतोष सिंह, इंस्पेक्टर अखिलेश चंद पांडेय, चौकी प्रभारी अनिल कुमार साहू, समाजसेवी सुरेन्द्र कश्यप, वकील अखिलेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.