मधेपुरा, फरवरी 19 -- कुमारखंड,निज संवाददाता। इसराइन बेला पंचायत के वार्ड 3 में बुधवार को नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र भवन का उदघाटन किया गया। मुखिया राम अवतार ठाकुर और मनरेगा जेई मुकेश कुमार मुकुंद ने नए भवन का उदघाटन किया। उदघाटन के बाद नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र भवन में पठन पाठन कार्य शुरू किया किया। मौके पर मुखिया ने कहा कि स्कूल पूर्व शिक्षा व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से इस आंगनबाड़ी केंद्र के भवन का निर्माण मनरेगा योजना से किया गया है। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र में स्कूल पूर्व शिक्षा व्यवस्था को व्यवस्थित रूप से संचालित करने और इसका समुचित लाभ छोटे छोटे बच्चों को देने को लेकर सेविका व सहायिका को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। मौके पर आईसीडीएस बीसी आशीष कुमार, डीईओ कमलेश कुमार, सेविका संजू देवी व सहायिका मीणा कुमारी, वा...