गंगापार, जनवरी 28 -- क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र बदौआ के उद्घाटन समारोह में प्राथमिक विद्यालय के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। ब्लॉक कर्मचारियों और ग्राम प्रधान ने छात्रों को पुरस्कृत भी किया। इस अवसर पर तमाम ग्रामीण भी मौजूद रहे। विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत बदौआ के नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में मांडा ब्लॉक के ग्राम पंचायत अधिकारी, संजीव कुमार, राजीव सक्सेना, बृजेन्द्र कुमार शुक्ला व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय बदौआ के छात्रों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम में ग्राम प्रधान राम पाल सिंह ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। ग्राम विकास अधिकारी संजीव कुमार ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल छात्रों को सामूहिक रुप से 51 सौ रुपये का पुरस्कार भी दिया। उद्घा...