मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 11 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता जंक्शन से हटाए गए धार्मिक स्थल के नवनिर्माण को लेकर रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलने के लिए बुधवार को अंतरराष्ट्रीय सनातन हिंदू वाहिनी का 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल दिल्ली रवाना हो गया। इसका नेतृत्व वाहिनी प्रमुख आचार्य चन्द्र किशोर पाराशर कर रहे हैं। जंक्शन पर पोस्टर लहराते हुए नारेबाजी भी की गई। प्रतिनिधिमंडल रेलमंत्री को ज्ञापन सौंपने के साथ ही अवैध तरीके से धार्मिक स्थल हटाने वाले रेलकर्मियों पर कार्रवाई की मांग करेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...