रिषिकेष, फरवरी 20 -- भाजपा ऋषिकेश मंडल की ओर से शुक्रवार को आयोजित समारोह में विभिन्न मोर्चा मंडल के नवनियुक्त अध्यक्षों को सम्मानित किया गया। रेलवे मार्ग स्थित भाजपा ऋषिकेश संगठनात्मक जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने विभिन्न मोर्चों में नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त मोर्चा अध्यक्षों के रूप में सभी अपने क्षेत्र में पार्टी की नीति को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें। सम्मानित होने वालों में भाजपा ऋषिकेश महिला मोर्चा अध्यक्ष निवेदिता सरकार, युवा मोर्चा अध्यक्ष अनिरुद्ध शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष सरदार भानु प्रताप सिंह, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष संजीव पाल, एससी मोर्चा अध्यक्ष राकेश कुमार और किसान मोर्चा अध्यक्ष महेंद्र कुमार गुप्ता शामिल रहे। मौके पर जिला महामंत्...