रिषिकेष, जनवरी 9 -- भाजपा की ओर से शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के विभिन्न मोर्चों के नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। शुक्रवार को नटराज चौक के समीप स्थित वेडिंग प्वाइंट में कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने कहा कि मोर्चे संगठन की रीढ़ होते हैं। उन्होंने कहा कि महिला शक्ति, युवा और समाज के हर वर्ग को जोड़ते हुए पार्टी की विचारधारा को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना मोर्चा पदाधिकारियों की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि संगठन में पद नहीं, बल्कि दायित्व दिया जाता है। नवनियुक्त पदाधिकारी अनुशासन, निरंतरता और जनसंपर्क के माध्यम से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाएंगे। जिला महामंत्री प्रतीक कालिया ने कहा कि मोर्चों के माध्यम से संगठन का विस्तार तेज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.