हमीरपुर, दिसम्बर 18 -- भरुआ सुमेरपुर। क्षेत्र के ग्राम इंगोहटा में जल निगम की पानी की टंकी से पूरे गांव में पेयजल की आपूर्ति न होने से त्रस्त ग्रामीणों ने जल संसाधन मंत्री को पत्र लिखकर गांव को नमामि गंगे योजना से जोड़ने की मांग की है। धर्म प्रसार विहिप के जिला प्रमुख ज्ञानेश दीक्षित ने जलशक्ति मंत्री को भेजे पत्र में बताया है कि इंगोहटा गांव की आबादी 20 हजार से अधिक है, लेकिन जल निगम की टंकी से केवल आधी आबादी को ही पानी मिल पा रहा है। जल निगम अक्सर मोटर का लोड न ले पाने का बहाना बनाकर पूरे गांव में पेयजल की सप्लाई नहीं दे रहा हैं। जिससे ग्रामीणों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा है कि नमामि गंगे योजना के तहत पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने से गांव की पूरी आबादी को पर्याप्त और शुद्ध पेयजल मिल सकेगा। योजना का लाभ लेकर ...