पटना, अक्टूबर 4 -- पटना प्रमंडल के नवनियुक्त आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर ने शनिवार को प्रभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने निवर्तमान प्रमंडलीय आयुक्त डॉ. चंद्रशेखर सिंह से पदभार ग्रहण किया। प्रभार लेने के बाद अपनी प्राथमिकताएं गिनाते हुए आयुक्त ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष, भयमुक्त, पारदर्शी और सहभागितापूर्ण वातावरण में विस चुनाव कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रमंडल अंतर्गत सभी छह जिलों में तैयारियों की नियमित समीक्षा की जाएगी। आदर्श आचार संहिता का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। विधि-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर ने कहा कि प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, उत्तरदायित्व और संवेदनशीलता सुनिश्चित की जाएगी। संचालित योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। जनहित के मामलों को सर्वोच्च प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.