मेरठ, दिसम्बर 20 -- दौराला। भाजपा के दौराला मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान ने मंडल के पदाधिकारी के साथ भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से मुलाकात कर शुभकामनाएं दी। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने पदाधिकारियों को मेहनत से कार्य करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि जन-जन का विश्वास और कार्यकर्ताओं का उत्साह पार्टी को ऐतिहासिक ऊंचाइयों तक ले जाएगा। इस दौरान गन्ना समिति चेयरमैन भूपेंद्र अहलावत भोलू, मंडल महामंत्री रवि पूनिया, भरत चौधरी, आशु आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...