गाज़ियाबाद, जुलाई 6 -- मोदीनगर। शहर काग्रेस कमेटी ने रविवार को दिल्ली मेरठ मार्ग पर मोदीनगर तहसील के सामने एक बैठक का आयोजन किया। बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। इस दौरान भाजपा की नीतियों के खिलाफ संघर्ष करने का संकल्प लिया गया। बैठक में प्रदेश कोऑर्डिनेटर योगी जाटव और प्रवीण चौधरी मौजूद रहे। शहर कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष बृजेश ठाकुर ने कहा कि बूथ स्तर तक पाटी को मजबूत किया जाएगा। इस मौके पर नवनियुक्त विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष अब्दुल कादिर का स्वागत किया गया। इस मौके पर संजीव शर्मा,प्रदीप कंसल,नसीम खान,भूपेन्द्र भारद्वाज,सुनील शर्मा,मनी शर्मा,सुरेश दौसा, ताहिर अली, तरुण शर्मा, महिला अध्यक्ष कल्पना सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.