अयोध्या, अगस्त 9 -- अयोध्या। उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन अयोध्या कैंट शाखा महिला विंग का मोनू निषाद को सहायक मंडल मंत्री एवं प्रियंका शर्मा को सहायक मंडल मंत्री निर्वाचित होने पर रेलकर्मियों ने बुके भेंटकर स्वागत किया। इस मौके पर नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के हित और रेलकर्मियों के हक में कार्य करने का संकल्प लिया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने महामंत्री बीसी शर्मा के प्रति आभार जताया। इस दौरान मंडल मंत्री अवधेश दुबे, शाखा अध्यक्ष जितेंद्र यादव, सहायक शाखा मंत्री अभिमन्यु सिंह, मनीष सिंह, सहायक शाखा मंत्री अंकित यादव, शाखा उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, संगठन मंत्री राजन यादव, महिला विंग की शीला यादव व अन्य रेलकर्मियों ने स्वागत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.