अंबेडकर नगर, दिसम्बर 16 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। लोहिया भवन में नवनियुक्त सचिव ग्राम पंचायतों एवं पंचायत सहायकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य विकास अधिकारी ने नवनियुक्त सचिवों को ग्रामीण क्षेत्रों में सचिव एवं पंचायत सहायकों को शासन की मंशा के अनुरूप कार्यों का प्राथमिकीकरण कर टाइम मैनेजमेंट और अत्याधिक कार्यों का सफतापूर्वक बिना किसी प्रेशर के ग्रामीण जनमानस को पारदर्शी तरीके से लाभ पहंुचाने के बारे में बताया। साथ ही अंतिम पायदान पर खड़े गरीब व निर्बल वर्ग के लोगों को सफलता पूर्वक शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन करने के बारे में बताया गया। जिला पंचायत अधिकारी सर्वेश कुमार पांडेय ने उक्त बिन्दुओं के साथ नेटवर्क एवं अपडेट डायरी के बारे म...