सोनभद्र, मार्च 17 -- डाला, हिटी। नव नियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता का सोमवार को भाजपा डाला अध्यक्ष संदीप सिंह पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने ढ़ोल गाजे बाजे के साथ स्वागत किया। जिलाध्यक्ष नन्दलाल ने डाला के शहीदों को नमन किया। उन्होने कहा कि देव तुल्य भाजपा कार्यकर्ताओ का अपार सहयोग और भाजपा नेतृत्व का मै सदैव आभारी रहूँगा, जिनके बदौलत ही जिले की जिम्मेदारी दोबारा मिल सकी। सभी भाजपा कार्यकर्ता संगठन को आगे बढ़ाने में सहयोग देगें। इस मौके पर मुकेश जैन, सुभाष पाल, धीरेन्द्र सिंह पटेल, दीपक दूबे, मनीष तिवारी, बलवीर चन्द्रवंशी, बिशाल गुप्ता, आरडी पासवान, राजेश पटेल, चन्द्रावती गोंड, संतोष कुमार, रिशु जायसवाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...