दुमका, फरवरी 20 -- जामा, प्रतिनिधि। जामा अंचल में पदस्थापित नवनियुक्त 24 चौकीदारों को अंचल कार्यालय एवं थाना परिसर में चरणबद्ध प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य चौकीदारों को उनके कार्य, जिम्मेदारियों तथा कानून-व्यवस्था से जुड़ी आवश्यक जानकारी देना था। प्रभारी अंचलाधिकारी डॉ. विवेक किशोर ने बताया कि नवनियुक्त चौकीदारों को 9 फरवरी से 14 फरवरी तक अंचल कार्यालय में प्रशिक्षण दिया गया। इसके बाद 15 फरवरी से 19 फरवरी तक थाना परिसर में थाना प्रभारी द्वारा उन्हें कानून-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, रिपोर्टिंग प्रक्रिया तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान चौकीदारों को सरकारी कार्यप्रणाली, आपदा या आपात स्थिति में भूमिका, ग्रामीण स्तर पर सूचना संकलन एवं पुलिस प्रश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.