पटना, दिसम्बर 10 -- बिहार अभियंत्रण सेवा संघ के तत्वावधान में विभिन्न कार्य विभागों में नवनियुक्त सहायक अभियंताओं का अभिनंदन समारोह गुरुवार को होगा। अभियंता भवन, जय प्रकाश पथ बोरिंग रोड में यह कार्यक्रम होगा। बेसा के महासचिव राकेश कुमार ने कहा कि समारोह में 200 सहायक अभियंता शामिल होंगे। ये सभी अभियंता लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, पथ निर्माण विभाग, भवन निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग, लघु जल संसाधन विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, योजना एवं विकास विभाग में तैनात हैं। समारोह में बेसा के राज्य कार्यकारिणी सदस्य, पदाधिकारी व अन्य वरीय सदस्य मौजूद रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...