प्रयागराज, सितम्बर 7 -- नैनी, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के घोषित अंतिम परिणाम में चयनित अनुदेशकों को रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने नियुक्ति पत्र का वितरण किया। लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) नैनी में भी किया गया। नैनी में आयोजित कार्यक्रम में विधायक फूलपुर दीपक पटेल ने नवनियुक्त अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। विधायक ने नवनियुक्त अनुदेशकों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। नियुक्ति पत्र पाने वालों में कुमारी सोनी, अंशी पटेल, आशुतोष गुप्ता, राजदेव प्रजापति, कुमारी शकुंतला, जागेश्वर विकास राजकुमार, सना फातिमा, अजय शुक्ला, संजय यादव शामिल थे। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी विजय शर्मा, नोडल प्रधानाचार्य अशोक कुमार, कटरा आईटीआई प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.