बुलंदशहर, फरवरी 5 -- नगर की नवीन फल-सब्जी मंडी में अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर छिड़ा विवाद अब खुलकर सामने आ गया है। मंडी के आढ़तियों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष महिपाल सैनी के चुनाव को अवैध' घोषित करार देते हुए पंचायत की। पंचायत में आढ़तियों का आरोप है कि जीत लोकतांत्रिक तरीके से नहीं, बल्कि फर्जी वोटिंग के जरिए हासिल की गई है। इसलिए इस चुनाव को निरस्त किया जाना चाहिए। बृहस्पतिवार को फल सब्जी मंडी के आढ़तियों की पंचायत मंडी परिसर में ही आहुत हुई। जिसमें अध्यक्ष पद के प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी सुनील लोधी ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान फर्जी वोट डाली गई है। आढ़तियों ने प्रशासन और मंडी समिति से पुनर्मतदान की मांग के साथ जब तक निष्पक्ष तरीके से दोबारा चुनाव नहीं होते तब तक कोई भी नई कमेटी कार्यभार नहीं संभालेगी। पंचायत में दयानंद गुप्ता,हिमांशु गुप...