कौशाम्बी, जुलाई 5 -- अजुहा, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत अजुहा के नया नगर लाई मंडी स्थित गोविंद अग्रहरि राइस मिल में शुक्रवार देर शाम नवदुर्गा पूजा कमेटी की बैठक हुई। इस दौरान सर्वसम्मति नवदुर्गा पूजा को लेकर चर्चा करते हुए सुझाव लिए गए। नई कमेटी का गठन किया गया। नवगठित नवदुर्गा पूजा कमेटी लाई मंडी का अध्यक्ष गया प्रसाद अग्रहरि (कोरू वाले) को चुना गया। उपाध्यक्ष सरवन केसरवानी, रोहित साहू, अभिषेक केसरवानी, राजेश्वर प्रसाद केसरवानी, अशोक कुमार, दुर्गा प्रसाद अग्रहरि एवं महामंत्री राकेश केसरवानी (संगम लाल) , नीरज केसरवानी को चुना गया। कोषाध्यक्ष के रूप में त्रिदेव शक्ति वर्मा (ननका) प्रेम (मोनी) आशीष अग्रहरि को चुना गया। सह कोषाध्यक्ष बबलू अग्रहरि व आय व्यय निरीक्षक ओम प्रकाश टंडन को चुना गया। इस मौके पर अजुहा व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश चन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.