गिरडीह, फरवरी 19 -- गिरिडीह। जमुआ के पूर्वी छोर नवडीहा को प्रखंड बनाने की मांग को लेकर मंगलवार को गिरिडीह झंडा मैदान में नवडीहा प्रखंड निर्माण संघर्ष समिति के द्वारा एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। धरना-प्रदर्शन में सैकड़ों लोग शामिल थे। धरना-प्रदर्शन के बाद पांच सदस्यीय समिति द्वारा समाहरणालय पहुंचकर मुख्यमंत्री झारखंड सरकार के नाम उपायुक्त गिरिडीह को एक मांग पत्र सौंपा गया। कार्यक्रम का नेतृत्व समिति के सचिव ओमप्रकाश महतो कर रहे थे। मौके पर ओमप्रकाश महतो ने कहा कि नवडीहा प्रखंड बनने की सारी अहर्ता पूरी करता है। नवडीहा को प्रखंड बनाने की हमारी मांग पुरानी है जिसमें कुल 07 पंचायत और 77 गांव शामिल हैं। हम 2001 से नवडीहा को प्रखंड बनाने की मांग कर रहे हैं। यदि इस बार सरकार हमारी बात नहीं सुनेगी तो हम चरणबद्ध आन्दोलन को बाध्य होंगे। समिति क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.