नई दिल्ली, मई 9 -- भारत के पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत के खराब फॉर्म को लेकर अपना पक्ष रखा है। नवजोत सिंह ने पंत की खराब फॉर्म के पीछे का कारण शॉट चयन और मानसिक दृष्टिकोण के साथ-साथ टीम की प्लेऑफ की घटती उम्मीदों को बताया है। आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत जारी सीजन में एक भी मैच उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके। उनकी कप्तानी में टीम का प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा है। ऋषभ पंत की कप्तानी में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने 11 मैचों में 5 मैच जीते हैं। लखनऊ के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद काफी कम बची है। टीम अगर एक मैच और हारती है तो उसके लिए सभी रास्ते बंद हो जाएंगे। नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, ''ऋषभ पंत के साथ समस्या है उनका शॉट चयन। आप हर बार मुसीबत से बाहर नहीं निकल सकते। शायद यह उनकी अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.