बुलंदशहर, जनवरी 29 -- जहांगीराबाद क्षेत्र में नवजात शिशु की मौत के मामले में आरोपी आशा कार्यकर्ता रूपवती को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं आरोपी दाई अभी फरार चल रही है, पुलिस उसकी गिरफ्तारी को दबिश दे रही है। आशा की बर्खास्तगी की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। गौरतलब है कि जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गांव रूठा निवासी झम्मन की पत्नी को प्रसव पीड़ा हुई थी और उन्होंने गांव निवासी आशा कार्यकर्ता रूपवती को सूचना दी थी। आरोप है कि रूपवती जहांगीराबाद में अवैध रूप से संचालित प्रसव केंद्र पर ले गई और वहां दाई जमीला ने गलत तरीके से प्रसव किया और नवजात की गर्दन काट दी। हालत बिगड़ने पर दोनों मौके से फरार हो गईं। इस मामले में आशा और दाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। गुरुवार को पुलिस ने आरोपी आशा रूपवती को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ...