बुलंदशहर, दिसम्बर 29 -- वजात शिशु की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस बच्ची के शव को पोस्टमार्टम को भेजने की तैयारी में लगी हुई है। सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव रंगपुर निवासी अंजलि पत्नी अंकुश को प्रसव पूर्व पीड़ा होने पर 27 दिसंबर को शिकारपुर में नवीन अनाज मंडी के सामने स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 28 दिसंबर को आपरेशन से महिला ने बेटी को जन्म दिया। आज 29 दिसंबर की सुबह नवजात शिशु की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल के डॉक्टरों की लापरवाही के चलते बच्ची की मौत हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, प्रसूता की हालत गंभीर होने पर उसे शिकारपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। खबर भेजे जाने तक प्र...