सासाराम, अप्रैल 1 -- सासाराम, एक संवाददाता नवजात शिशु की बुनियादी देखभाल व पुनर्जीवन की प्रक्रिया को लेकर सदर अस्पताल में डॉक्टरों और एएनएम को प्रशिक्षण दिया गया। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि नवजात शिशु की बुनियादी देखभाल और शिशु मृत्यु दर में कमी लाने को लेकर सरकार द्वारा कई तरह के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसमें से एक है नवजात शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, जिसमें नवजात शिशु की बुनियादी देखभाल की प्रशिक्षण दिया जाता है। ताकि, शिशु मृत्यु दर में कमी आ सके। वहीं प्रशिक्षण पिरामल स्वास्थ्य के जिला प्रतिनिधि रोजबीन नायक द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.