धनबाद, जनवरी 9 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता डीसी आदित्य रंजन ने गुरुवार को समाहरणालय में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) की समीक्षा की। डीसी ने कहा कि इसका उद्देश्य जन्म से 18 वर्ष की आयु तक के बच्चों के लिए व्यापक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। इसमें जन्मजात दोषों, बीमारियों, पोषण संबंधी कमियों की शुरुआती पहचान करना और बच्चे का संपूर्ण इलाज कराना शामिल है। बैठक में डीसी ने कहा कि जिले के सभी 31 आयुष मेडिकल ऑफिसर को अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर ऐसे नवजात शिशुओं की व्यापक जांच करके उनका संपूर्ण इलाज कराने का निर्देश दिया। साथ ही आंगनबाड़ी और स्कूलों में मोबाइल हेल्थ टीम तथा घर पर जन्म लेने वाले बच्चों की आशा कार्यकर्ताओं द्वारा जांच कराने का निर्देश दिया। बैठक में डीडीसी सन्नी राज ने कहा कि सभी बच्चों का विद्यालय के अनु...