खगडि़या, फरवरी 13 -- चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम थाना क्षेत्र के सरसवा पंचायत के सोहरवा में अज्ञात नवजात बच्ची मिलने से गुरुवार को सनसनी फैल गई। बच्ची को देखने के बाद लोगों में चर्चा होने लगी कि अज्ञात बच्ची को किसने यहां छोड़कर चला गया। अज्ञात बच्ची के मां-बाप की फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। वहां लोगों कि भीड़ जुटी रही। वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने चौथम पुलिस एवं चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर काल कर सूचना दी। जानकारी के मुताबिक नवजात बच्ची मिलने की सूचना प्रशासन को मिली। उसके बाद चौथम थाना के चौकीदार के देखरेख में महिलाओं के पास मासूम बच्ची को रखा गया और देखने को लेकर लोगों कि ख़ासा भीड़ उमड़ पड़ी। राज्य चाइल्ड हेल्पलाइन ने इसकी सूचना खगड़िया जिला चाइल्ड हेल्पलाइन प्रोजेक्ट कोर्डिनेटर श्वेता भारती को दी। जिसके वह अपनी टीम के साथ सोहरवा गांव पह...