बरेली, दिसम्बर 22 -- बीसलपुर चौराहे के पास थैले में मिली नवजात बच्ची को छोड़ने वालों की तलाश में पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। वहीं, चाइल्डलाइन टीम ने बच्ची को अपनी सुपुर्दगी में लेकर जिला महिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में भर्ती कराया है। बता दें कि शनिवार रात करीब आठ बजे बारादरी पुलिस को बीसलपुर चौराहे के पास 24-36 घंटे की एक नवजात बच्ची थैले में रखी हुई मिली थी। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर पुलिस वहां पहुंची और उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस की सूचना पर चाइल्डलाइन सुपरवाइजर दिव्या कठेरिया एवं केस वर्कर रवि गंगवार ने उसे अपनी सुपुर्दगी में लेने के बाद रविवार को जिला महिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में भर्ती कराया है। डॉक्टर ने बच्ची का स्वास्थ्य ठीक बताते हुए एक दिन निगरानी में रखने की बात कही है। वहां से छुट्टी ...