अमरोहा, दिसम्बर 27 -- अमरोहा, संवाददाता। बंद पड़े खंडहरनुमा स्कूल में मिला नवजात का शव एक बेटी का निकला। कहीं बेटी होना ही तो उसकी हत्या की वजह नहीं बना। पुलिस को शक है कि किसी बिन ब्याही मां ने बच्ची को जन्म दिया है, या बच्ची किसी ऐसे परिवार में जन्मी, जो बेटी नहीं चाहता है। शुक्रवार को भी नवजात बच्ची के शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों की मानें तो 72 घंटे बाद लावारिस शवों की तरह बच्ची के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। बच्ची की मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही साफ होगी। वहीं कोई परिवार भी बच्ची को लेकर सामने नहीं आया है इसलिए पुलिस की जांच भी खानापूर्ति तक ही सिमटी है। गौरतलब है कि नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कुरैशी में चौपाल से वासुदेव रोड पर पहले प्राथमिक विद्यालय का संचालन होता था। लेकिन, इमारत जर्ज...