आजमगढ़, अप्रैल 30 -- आजमगढ़, संवाददाता। शहर के डीएवी कालेज के पास तमसा नदी के किनारे सोमवार शाम किसी ने दो नवजात बच्चियों को झोले में भरकर फेंक दिया। बच्चियों के रोने की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों को जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों नवजातों को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया। धूप और गर्मी से दोनों की हालत बिगड़ गई थी। उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। सोमवार शाम डीएवी कॉलेज के पास स्थित बांध के किनारे लोग टहल रहे थे। इस दौरान पास स्थित झाड़ियों से नवजात के रोने की आवज सुनाई दी। जानकारी होते ही आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही ब्रह्मस्थान चौकी प्रभारी विजय कुमार सहाय मौके पर पहुंचे। दोनों नवजातों को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया। धूप और गर्मी से उनकी हालत बिगड़ गई थी। सीएम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.