मऊ, अगस्त 7 -- मऊ। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत महिला कल्याण विभाग की टीम एवं चिकित्सा अधीक्षक के समन्वय से जिला महिला चिकित्सालय में बुधवार को कन्या जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें नौ नवजात बच्चियों के माताओं को सम्मानित किया गया। साथ ही उपहार स्वरूप नवजात बच्चियों के लिए वस्त्र एवं मिष्ठान वितरित किया गया। डिस्ट्रिक मिशन को-आर्टिनेटर अर्चना राय ने बच्चियों के लिए महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में आवेदन करने की जानकारी दी। अभिभावकों को अवगत कराया कि फार्म भरने में कोई समस्या आए तो जिला प्रोवेशन कार्यालय में सम्पर्क करें। इस अवसर पर सेंटर मैनेजर संध्या सिंह, राखी राय, तृप्ति राय, सहायक लेखाकार अरविन्द यादव, शाहबाज़ अली खान एवं जिला महिला चिकित्सालय से चिकित्सा अधीक्षक एवं उनके स्टाफ उपस्थित रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.