बिहारशरीफ, अगस्त 6 -- मां का दूध बच्चों के लिए सबसे पौष्टिक आहार अंधना पंचायत में विश्व स्तनपान सप्ताह पर महिलाओं को किया गया जागरूक फोटो : नवजात दूध : नूरसराय प्रखंड के अंधना गांव में बुधवार को विश्व स्तनपान सप्ताह पर महिलाओं को योजनाओं की जानकारी देते मिशन शक्ति के जिला समन्वयक राजीव कुमार व अन्य। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। नवजात को छह माह तक सिर्फ स्तनपान कराएं। मां का दूध बच्चों के लिए सबसे पौष्टिक व संतुलित आहार है। इससे बच्चों के शरीर में प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है। नूरसराय प्रखंड के अंधना गांव में बुधवार को विश्व स्तनपान सप्ताह पर मिशन शक्ति के जिला समन्वयक राजीव कुमार ने कहा कि महिलाओं के लिए सरकार कई तरह की योजनाएं चला रही है। किसी भी समस्या के लिए महिलाएं महिला हेल्पलाइन 181 नंबर पर कॉल कर सकती हैं। इसमें महिलाओं को प्रधान...