जमशेदपुर, जनवरी 7 -- जीत महतो निधन से एक दिन पहले पिता बन गया था। परंतु खुद गंभीर स्थिति में होने के कारण वह बच्चे का मुंह नहीं देख सका। उसी नवजात को लेकर जीत की मां पूजा महतो और पत्नी प्यारी महतो प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहीं हैं। दोनों पहली बार सोमवार को उपायुक्त से मिलने के लिए जिला मुख्यालय पहुंचीं। पूजा महतो ने बच्चे को गोद में ले रखा था। मुरझाई प्यारी साथ खड़ी थी। प्रसव के कारण उसकी सेहत अच्छी नहीं है, लेकिन दुख ही ऐसा कि उसे वहां तक खींच लाया। उपायुक्त अवकाश पर होने के कारण ऑफिस में नहीं थे। निराश सास-बहू और पड़ोस की महिलाएं उन्हें लेकर डीडीसी नागेन्द्र पासवान से मिलीं। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे उनकी बात उपायुक्त तक पहुंचा देंगीं। पूजा महतो की मांग है कि उसके पति की मौत मामले में न्याय हो, उसे उसकी योग्यता के अनुसार नौकरी मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.