बगहा, मार्च 27 -- लौरिया, एक संवाददाता। हिंदुस्तान अखबार में छपी खबर नवजात को मृत घोषित कर परिजनों को भगाया ने चिकित्सक और एएनएम पर गाज गिरने की संभावना है। खबर का असर यह हुआ कि गुरुवार को सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार ने तीन चिकित्सकों की एक टीम गठित कर लौरिया अस्पताल भेजा है। एसीएमओ रमेश चंद्रा, एनसीडीओ डॉ मुर्तुजा अंसारी, इपीडरमोलॉजिस्ट डॉ आरएस मुन्ना ने जांच की। जांच में पूछा गया कि किस परिस्थिति और किस तरह का जांच कर नवजात को मृत घोषित कर दिया गया। उस नवजात को जब दूसरे जगह डॉक्टर से दिखाया गया तो कैसे वह वह जीवित हो गया। इस बाबत अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रमेश चंद्रा से जब जांच के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि जांच की जा रही है। रिपोर्ट को वरीय पदाधिकारी को सौंपी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.