उरई, दिसम्बर 14 -- उरई। पल्स पोलियो बूथ दिवस का जिलाधिकारी ने महिला अस्पताल से नवजात को पोलियो ड्राप पिलाकर शुभारंभ किया। जिले के 1188 पोलियो बूथ पर 219356 बच्चों के लक्ष्य के सापेक्ष 65% से अधिक बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। सोमवार से स्वास्थ्य महकमे की 590 टीमें घर-घर जाकर छूट गए बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगी। जिला महिला चिकित्सालय में पल्स पोलियो बूथ का शुभारंभ डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाकर किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को दिव्यांगता से बचाने के लिए पोलियो की दवा अत्यंत आवश्यक है। कहा पोलियो रोग के प्रति जीरो से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चे अधिक संवेदनशील होते हैं, इसलिए दवा पिलाने में लापरवाही न बरती जाए। अभिभावकों से अपील की कि पोलियो टीमों के आने पर सहयोग कर बच्चों को दवा पिलवाएं। वहीं मुख्य चिकित्सा अध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.