मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 10 -- पारू। थाना क्षेत्र के एक गांव के नवजात की सौदेबाजी में बिचौलिया बनी आशा रंभा देवी के खिलाफ पीएचसी प्रभारी ने सीएस को रिपोर्ट सौंप दी है। सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. हैदर अयूब ने बताया कि आशा की संलिप्तता उजागर होते ही तत्काल प्रभाव से सीएचसी के सभी कार्यों से उसे अलग कर दिया गया था। गौरतलब है कि एक मां ने आशा से मिलकर 1.60 लाख में नवजात का सौदा कर लिया था। इसके बाद पुलिस ने खरीदार, आशा और उसके पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...