पीलीभीत, दिसम्बर 19 -- नवजात की मौत के मामले में परिजनों की शिकायत डीएम ने गंभीर कदम उठाया है। डीएम ने शव को कब्र में से निकलवाकर मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए। शुक्रवार को मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी के साथ मृतक के परिजनों की मौजूदगी में मुक्तिधाम में से कब्र खुदवाकर शव को बाहर निकलवाया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। जिला अस्पताल में तीन दिसंबर को नवजात की मौत के बाद सिर में चोट देख परिजनों ने चिकित्सक और स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया था। मृतक के पिता थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के मैत्री बाग कॉलोनी निवासी म़दुल सिंह ने डीएम को दिए गए शिकायती पत्र में बताया था कि उसकी पत्नी प्रिया सिंह को प्रसव पीड़ा होने पर दो दिसंबर की रात साढ़े 10 बजे जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.