बागपत, अगस्त 11 -- महिला जिला अस्पताल में शनिवार की रात हुई नवजात बच्चे की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है। वहीं, रविवार को चिकित्सकों की टीम ने नवजात बच्चे के शव का पोस्टमार्टम किया। जिसकी रिपोर्ट भी परिजनों को नहीं दी गई है। वहीं, परिजनों ने अब अस्पताल के चिकित्सकों पर बच्चा बदलने का आरोप लगाया है। उन्होंने उच्चाधिकारियों से मृतक बच्चे की डीएनए जांच कराने की मांग की है। बागपत कोतवाली क्षेत्र के निरोजपुर गांव में अंकुर परिवार के साथ रहता है। उसकी पत्नी अंशु गर्भवती थी। बताया जाता है कि प्रसव पीड़ा होने के बाद परिजनों ने अंशु को महिला जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। अंशु ने पुत्र को जन्म दिया था। जिसके बाद चिकित्सकों ने अंशु ओर उसके नवजात बच्चे को अस्पताल में भर्ती रखा। शनिवार की रात बच्चे की मौत हो गई थी, जिसके बाद परिजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.