बस्ती, फरवरी 7 -- बस्ती। कलवारी थानाक्षेत्र अंतर्गत सीएचसी कुदरहा (बनहरा) में प्रसव के दौरान एक नवजात की मौत हो गई। नवजात के गले में नाल फंसी हुई थी। अस्पताल स्टॉफ का कहना है कि अल्ट्रासाउंड सेंटर की गलत रिपोर्ट के कारण घटना घटी। अगर यह मालूम होता कि नवजात के गले में नाल फंसी हुई है तो प्रसव हॉयर सेंटर पर कराया जाता। पीड़ित परिवार ने कारवाई के लिए पुलिस में शिकायत की है। भद्दीपुर निवासी प्रियंका यादव को परिवार के लोग प्रसव के लिए सीएचसी कुदरहा में लाए थे। प्रसव से पहले गर्भवती का अल्ट्रासाउंड कुसौरा स्थित एक अल्ट्रासाउंड सेंटर में कराया गया था। अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट सामान्य होने के कारण सीएचसी में एएनएम ने प्रसव कराया। प्रसव के बाद देखा गया कि नवजात के गले में नाल फंसी हुई है, उसकी हालत गंभीर थी। सीएचसी के चिकित्सक ने नवजात को बचाने का प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.